मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

17 जून 2011

दिल्लीःप्रतिभा विकास विद्यालय में11वीं में दाखिला प्रक्रिया शुरू

शिक्षा निदेशालय के सर्वश्रेष्ठ स्कूल में शुमार प्रतिभा विकास विद्यालय में 11वीं कक्षा में दाखिला प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू कर दी गई है। स्कूल में आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जून दोपहर 1 बजे तक रखी गई है। स्कूलों में साइंस और कॉमर्स में दाखिले के लिए विषयों में बी-1 से सी-2 ग्रेड अनिवार्य किया गया है। जबकि कला और वोकेशनल स्ट्रीम के दाखिले में सी-1 ग्रेड अनिवार्य किया गया है। निदेशालय ने बृहस्पतिवार को स्कूलों में दाखिले की घोषणा करते हुए क्राइटेरिया घोषित किया। स्कूलों में साइंस स्ट्रीम में दाखिले के लिए गणित व साइंस विषय में बी-1, अंग्रेजी में सी-1 और अन्य दो विषयों में सी-2 ग्रेड को अनिवार्य किया गया है। इसी प्रकार, कॉमर्स स्ट्रीम में दाखिले के लिए गणित और सोशल साइंस में बी-1 ग्रेड, अंग्रेजी में सी-1 ग्रेड और अन्य दो विषयों में सी-2 ग्रेड अनिवार्य किया गया है(राष्ट्रीय सहारा,दिल्ली,17.6.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।