मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

15 जून 2011

नवी मुंबई मनपा क्षेत्र के अवैध स्कूलों की सूची जारी

शैक्षणिक वर्ष 2011-12 के लिए नवी मुंबई मनपा शिक्षण मंडल ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अवैध स्कूलों में अपने बच्चों का ऐडमिशन न कराएं। मनपा शिक्षण मंडल ने चेतावनी दी है कि इसके बावजूद यदि किसी नागरिक ने इन अवैध स्कूलों में अपने बच्चे का ऐडमिशन कराया, तो इसके लिए मनपा शिक्षण मंडल जिम्मेदार नहीं होगी। इस शैक्षणिक वर्ष के लिए मनपा शिक्षण मंडल ने 19 अवैध स्कूलों की सूची जारी कर दी है। मनपा शिक्षण मंडल ने जिन अवैध स्कूलों की सूूची जारी की है, वे इस प्रकार हैं-

1) शिवस्मृति शिक्षण प्रसारक मंडल का गणेश विद्यालय प्राथमिक, रामनगर, दिघा, मराठी माध्यम

2) मानव विकास एजुकेशन सोसायटी का राजीव गांधी हिंदी विद्यालय यादव नगर, हिंदी माध्यम

3) ओमसाई एजुकेशन ट्रस्ट का अॅपेक्स स्कूल, गोठिवली, इंग्लिश माध्यम

4) ज्ञानदीप शिक्षण प्रसारक मंडल का सरस्वती विद्यानिकेतन स्कूल, घणसोली, इंग्लिश माध्यम

5) सावली शिक्षण संस्था संचालित आशाताई जाधव कन्या शाला, सेक्टर-9 घणसोली, मराठी माध्यम


6) सावली शिक्षण संस्था संचालित श्रीमती गिरिजाबाई जाधव हाईस्कूल, सेक्टर-9 घणसोली, इंग्लिश माध्यम 
7) गुरुदास सेवा समिति ट्रस्ट, ठाणे का भारतीय जागरण स्कूल, कोपरखैरणे, मराठी माध्यम 

8) गुरुदास सेवा समिति ट्रस्ट, ठाणे का भारतीय जागरण स्कूल, कोपरखैरणे, हिंदी माध्यम 

9) गुरुदास सेवा समिति ट्रस्ट , ठाणे का भारतीय जागरण स्कूल , कोपरखैरणे , इंग्लिश माध्यम 

10) श्री साईं ज्योति एजुकेशन ट्रस्ट का श्री साईं ज्योति इंग्लिश स्कूल , सेक्टर -4, कोपरखैरणे , इंग्लिश माध्यम 

11) दि मलंकरा अर्थोडक्स चर्च कौंसिल ऑफ बॉम्बे का सेंट मरीज नाइट स्कूल , सेक्टर -10, वाशी , इंग्लिश माध्यम 

12) गुरुदत्त सेवा सानपाडा का न्यू सिटी अंग्रेजी स्कूल , सानपाडा , इंग्लिश माध्यम 

13) श्रीराम एजुकेशन ट्रस्ट का श्रीराम हिंदी विद्यालय , शिरवणे , हिंदी माध्यम 

14) गुडविल एजुकेशन सोसायटी का गुडविल इंग्लिश स्कूल , शिरवणे , इंग्लिश माध्यम 

15) सेंट जेवियर्स ट्रस्ट का सेंट जेवियर्स स्कूल , नेरुल , मराठी माध्यम 

16) राइट वे एजुकेशन ऐंड वेलफेयर ट्रस्ट का राइट वे इंग्लिश स्कूल , सेक्टर -21, नेरुल , इंग्लिश माध्यम 

17) होम ऑफ पीस फाउंडेशन का ऐडन स्कूल , नेरुल , इंग्लिश माध्यम 

18) लोकमित्र चैरिटेबल ट्रस्ट , नेरुल का फ्रीडम फाइटर ऐंड मारुति काले स्कूल , नेरुल , इंग्लिश माध्यम तथा 

19) रेड क्लिफ फाउंडेशन नॉलेज सेंटर का रेड क्लिफ स्कूल , बेलापुर , इंग्लिश माध् यम 

(नवभारत टाइम्स,नवी मुंबई,15.6.11)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।