मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

21 जून 2011

रांची विश्वविद्यालय समाचार

परीक्षा में कंप्यूटर का सहारा लेंगे विकलांग
रांची विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में विकलांग (जिन्हें लिखने में कठिनाई होती है) छात्रों को कंप्यूटर उपयोग करने की सुविधा प्रदान की जा सकती है। राज्य नि:शक्तता आयोग ने आरयू प्रशासन को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा था, जिसे 18 को होने वाली सिंडिकेट की बैठक में रखा जाएगा। इसके अलावा 18 और एजेंडों पर चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा।

अल्पसंख्यक कॉलेज का मिलेगा दर्जा: संत जोसेफ कॉलेज, तोरपा को अल्पसंख्यक कॉलेज का दर्जा देने के प्रस्ताव पर चर्चा के बाद निर्णय लिए जाने की संभावना है। इसके बाद स्वीकृति के लिए एचआरडी को प्रस्ताव भेज दिया जाएगा।

एआर की सेवा समाप्त होगी: रांची विश्वविद्यालय के एआर गंगा प्रसाद लियन पर नीलांबर -पीतांबर विवि में चले गए थे। इसके बाद वे नीलांबर -पीतांबर विवि से लियन लेकर कोल्हान विश्वविद्यालय में चले गए। इसलिए रांची विश्वविद्यालय में उनकी सेवा समाप्त करने के प्रस्ताव को सिंडिकेट में रखा जाएगा।

बायोटेक्नोलॉजी के छात्र कर सकते हैं पीएचडी : रांची विश्वविद्यालय में पीजी बॉयोटेक्नोलॉजी विषय के छात्र दो विषयों में पीएचडी कर सकते हैं। आरयू प्रशासन ने बताया कि इस विषय के छात्र रसायन और जंतु विज्ञान से पीएचडी कर सकते हैं। आरयू प्रशासन के निर्णय से असमंजस की स्थिति समाप्त हो गई है।


रिफ्रेशर व ओरिएंटेशन कोर्स की तिथि घोषित: रांची विश्वविद्यालय के एकेडमिक स्टाफ कॉलेज में एक जुलाई को हिंदी और दो जुलाई को एप्लायड सोशल साइंस का रिफ्रेशर कोर्स शुरू हो रहा है। निदेशक डॉ. आर पी पी सिंह ने कहा कि संबंधित विषय के इच्छुक शिक्षक आवेदन दे सकते हैं। विशेष जानकारी कॉलेज के वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। 

अनुकंपा पर 12 को नौकरी

रांची विश्वविद्यालय में 12 को तृतीय व चतुर्थ वर्ग में अनुकंपा पर नौकरी दी गई। एएस मेमोरियल कॉलेज में अभिषेक कुमार, केओ कॉलेज गुमला में मोना टोप्पो, पीपीके कॉलेज बुंडू में बिंदेश्वरी कुमार, केसीबी कॉलेज बेड़ो में राकेश रंजन, सिमडेगा कॉलेज में पूर्णिमा देवी, रांची कॉलेज में विजय कमल कुजूर, डोरंडा कॉलेज में मुग्धा, केओ कॉलेज गुमला में परमेश्वर उरांव, राम लखन सिंह यादव कॉलेज में अरुण, रांची विश्वविद्यालय में प्रभा देवी, मो. कैफी की प्रतिनियुक्ति की गई है(दैनिक भास्कर,रांची,21.6.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।