मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

17 जुलाई 2011

हिमाचलः600 स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम से पढ़ाई शुरू

प्रदेश के 600 से अधिक स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूमों में पढ़ाई आरंभ हो गई है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने घोषणा कर दी है। स्मार्ट क्लास रूम में छात्रों को आईटी तकनीक से पढ़ाया जाएगा। इसमें उनको आईसीटी लैब की सुविधा उपलब्ध होगी।

नौवीं से जमा दो तक होगी पढ़ाई: प्रदेश में नौंवी से दसवीं कक्षा तक साइंस, सोशल साइंस व गणित विषय को स्मार्ट क्लास रूम के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। इसी तरह जमा एक व जमा दो कक्षा के फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायोलॉजी, गणित और अंग्रेजी विषय को पढ़ाया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है। उनको बताया गया है कि किस तरह से जटिल विषयों को आसान तरीके से छात्रों को समझाया जा सकता है।

इन विषयों को पढ़ाने के लिए स्कूल प्रबंधन अपने तरीके के अनुसार समय सारिणी तय करेंगे। शिक्षा विभाग ने स्मार्ट क्लास रूम शुरू करने के लिए सभी उप निदेशकों को आदेश जारी कर दिए हैं। इसके लिए लगातार निगरानी रखने को भी कहा गया है, ताकि छात्रों को इसका लाभ मिल सके। साथ ही स्कूल के मुखिया को इस संदर्भ में अपने उच्च पदस्थ अधिकारी को रिपोर्ट देनी होगी।


आदेश न माने तो कार्रवाई 

उच्च शिक्षा निदेशक की तरफ से जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि यदि स्मार्ट क्लास रूम को लेकर दिशा-निर्देशों पर अमल न हुआ, तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा। इसके तहत स्कूल के मुखिया से लेकर जिम्मेदार शिक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। 

क्या है स्मार्ट क्लास रुम 

स्मार्ट क्लास रुम में आईसीटी लैब की सुविधा उपलब्ध होगी। इसमें ब्रॉडबैंड की सुविधा, 40 ईंच एलसीडी स्क्रीन, दस कंप्यूटर और विशेष तौर पर छात्रों को शिक्षित करने के लिए सीडी को दिखाया जाएगा।साथ ही छात्र आईटी तकनीक से रू-ब-रू हो सकेंगे। 

स्मार्ट क्लास रूम व्यवस्था करीब 600 से अधिक स्कूलों में शुरू की गई है। इससे शैक्षणिक व्यवस्था में और सुधार होगा। सरकार चरणबद्ध तरीके से सभी शैक्षणिक संस्थानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास कर रही है। -आई.डी. धीमान, शिक्षा मंत्री(दैनिक भास्कर,शिमला,17.7.11)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।