मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

22 जुलाई 2011

फरीदाबादःकैंपस प्लेसमेंट उपलब्ध कराता है महिला कॉलेज

राजकीय महिला कॉलेज कम फीस के लिए ही नहीं बल्कि कैंपस प्लेसमेंट के लिए भी मशहूर है। बीते दो सालों से कैंपस प्लेंसमेंट में ही सैंकड़ों लड़कियों को रोजगार के अवसर मिलते हैं। कॉलेज में भारतीय संस्कृति व नैतिक मूल्यों के साथ आधुनिक शिक्षा के माध्यम लड़कियों को शिक्षा दी जा रही है। कॉलेज में चरित्र निर्माण पर अधिक जोर दिया जाता है। कॉलेज प्रशासन का दावा है कि अधिकांश छात्राओं को नौकरी के अवसर कॉलेज में ही मिल जाते हैं।

इसके चलते राजकीय महिला महाविद्यालय आज छात्राओं के बीच उम्मीद की किरण है। छात्राओं को परंपारिक क्रियाकलाप के साथ आधुनिक शिक्षा देने के कारण आसपास के गांव और शहर के लिए ज्ञान केन्द्र का काम कर रही है। यूं तो कॉलेज की शुरू आत 1987 में नेहरू कॉलेज की महिला विंग के रूप में हुई थी। लेकिन अलग से महिला कॉलेज के रूप में इसकी स्थापना 1992 में हुई। कॉलेज मे खर्च में अच्छी शिक्षा देने के लिए मशहूर रहा है।

अपने बाइस साल के शैक्षणिक सफर में शहर के छात्राओं और उनके अभिभावकों के सुरक्षित माहौल और उत्तम परिणाम के बदौलत शहर में एक खास मुकाम हासिल किया है। कॉलेज में अच्छी पढ़ाई के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण पर जोर भी जोर देता है।

कॉलेज में केवल दो कोर्सेस से बीकॉम और बीबीए की शुरूआत की गई थी। बाद में दो नए कोर्स बैचलर ऑफ बिजनेस एड़ािनिस्ट्रेशन और बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन की शुरूआत की गई थी। कैंपस में अच्छे माहौल के अलावा आधुनिक शिक्षा सुविधा के लिए पूरा इंतजाम है।

मनोविज्ञान, भूगोल की प्रायोगिक शिक्षा देने के लिए प्रयोगशालाएं, कंप्यूटर लैब और सॉफ्ट स्किल लैब है। नई प्रयोगशालाएं और उनके सभी उपकरणों को साल-दर-साल अपग्रेड किया जाता है। कॉलेज परिसर में स्नातक की पढ़ाई के लिए दो ब्लॉक है और एक प्रशासनिक भवन है।


छात्राओं को व्यवहारिक जानकारी देने और उनके विकास के लिए कॉलेज के विभागों की विभिन्न सोसाइटी का गठन किया गया है। जो समय-समय पर विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता व गतिविधियों का आयोजन करती है। छात्राओं को उनके हक की जानकारी के लिए कॉलेज प्रशासन ने वैधानिक सेल का गठन भी किया है।

वैधानिक सेल महिलाओं को उनके अधिकार व कानून की जानकारी सेमिनार और विशेष कक्षाएं आयोजित कर देता है। कॉलेज पर एक नजर-कॉलेज की स्थापना : 1992-बिल्डिंग एरिया : दो एकड़ में तीन ब्लॉक-छात्र-छात्राएं की संख्या : 1500-कोर्स स्नातक : चार -लाइब्रेरी : एक -कंप्यूटर लैब : तीन-सॉफ्ट स्किल लैब : एक-कैंटीन : एक -सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए : सेमिनार हॉल छात्रों के लिए सुविधा-आरक्षित श्रेणियों के लिए सुविधा-जरुरतमंद छात्र-छात्राओ को मुफ्त किताबों की सुविधा-वूमेन सेल बनाया गया हैं जहां महिला सशक्तिकरण के लिए वार्कशॉप व ट्रेनिंग(हिंदुस्तान,फरीदाबाद,22.7.11)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।