मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

08 जुलाई 2011

बिहारःआर्यभट्ट विवि से संबद्ध होंगे तकनीकी कॉलेज

राज्य के सभी सरकारी तकनीकी संस्थान अब आर्यभट्ट ज्ञान विविद्यालय से सम्बद्ध होंगे। इसके लिए मानव संसाधन विकास विभाग ने सरकार के सभी विभागों से तकनीकी संस्थानों की सूची मांगी है। मानव संसाधन विकास मंत्री पीके शाही की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। सरकार के इस निर्णय के बाद राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, फॉमेसी कॉलेज, शिक्षण-प्रशिक्षण कॉलेज अब आर्यभट्ट ज्ञान विविद्यालय का हिस्सा होंगे। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया है कि निजी तकनीकी संस्थानों के लिए आर्यभट्ट ज्ञान विविद्यालय से सम्बद्धता लेना अनिवार्य नहीं होगा। वे अन्य विविद्यालय से भी सम्बद्धता प्राप्त कर सकते हैं। सूची आ जाने के बाद मानव संसाधन विकास विभाग अधिसूचना जारी करेगा(राष्ट्रीय सहारा,पटना,8.7.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।