मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

18 जुलाई 2011

झारखंड में अनुबंध डॉक्टर्स हड़ताल पर

राज्यभर के अनुबंध डॉक्टर्स रविवार की मध्यरात्रि से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। यह जानकारी झारखंड अनुबंध डॉक्टर्स एसोसिएशन के सचिव डॉ.मृत्युंजय कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जब तक अनुबंध डॉक्टरों की स्थाई नियुक्ति की अधिसूचना जारी नहीं करती है, हड़ताल जारी रहेगी।

इससे पूर्व रविवार की दोपहर एसो. की आपात बैठक आईएमए भवन में हुई। इसमें जिला स्तर के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। हालांकि, डॉ.कुमार ने हड़ताल को अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश बताया है।
डॉ.कुमार ने कहा कि श्रावणी मेला में देवघर गए अनुबंध डॉक्टरों को लौटने के लिए कहा गया है। संभवत: सोमवार की सुबह तक वे अपने-अपने मुख्यालय लौट आएंगे। मेले में 50 से अधिक डॉक्टर ड्यूटी पर भेजे गए हैं। हड़ताल के बाद सभी डॉक्टर्स 14अगस्त को स्वास्थ्य सचिव को सामूहिक इस्तीफा सौंपेंगे।


अभी तक 82 डॉक्टरों ने इस्तीफे पर हस्ताक्षर कर दिया है। बाकी जिलों के डॉक्टरों के हस्ताक्षर कराने की जिम्मेवारी जिला सचिवों को सौंपी गई है। 
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अनुबंध पर बहाल डॉक्टरों को स्थाई करने के लिए विभाग ने कमेटी गठित कर दी है। कमेटी का अध्यक्ष जेपीएससी के अध्यक्ष या अनुशंसित पदाधिकारी होगा। कमेटी को स्वास्थ्य मंत्री हेमलाल मुर्मू ने स्वीकृति दे दी है। अब इसे कैबिनेट में भेजने की तैयारी है(दैनिक भास्कर,रांची,18.7.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।