मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

17 अगस्त 2011

बिहारःराष्ट्रीय व राज्य पुरस्कार के लिए 21 शिक्षक चयनित

वर्ष 2010 के राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कार के लिए 21 प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों का चयन किया गया है। इनमें 10 प्राथमिक विद्यालय तथा 11 माध्यमिक शिक्षक शामिल हैं। चयन सूची में समेत पटना जिले के तीन शिक्षक हैं। चयनित शिक्षकों को 5 सितंबर को समारोह में पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। प्राथमिक शिक्षा निदेशक आशुतोष तथा माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षकों के नामों की अलग-अलग सूची जारी की है।
जिन शिक्षकों का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन हुआ है उन्हें हिदायत दी गई है कि वे 3 सितंबर को दिल्ली पहुंच जायें। उनके ठहरने की व्यवस्था भारत सरकार ने की है। उन्हें 5 सितंबर को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में पुरस्कार से नवाजा जायेगा।
जिन शिक्षकों को राज्य पुरस्कार के लिए चुना गया है उन्हें 5 सितंबर को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल पहुंच कर पुरस्कार प्राप्त करने का आग्रह किया गया है।
राष्ट्रीय पुरस्कार 2010
प्राथमिक शिक्षक
1. श्रीमती अर्चना, सहायक शिक्षिका, मध्य विद्यालय, उफरैल-पूर्णिया
2. सुजीत कुमार, सहायक शिक्षक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय, दोसुत रहुई-नालंदा
3. बासुकी नाथ ठाकुर, प्रधानाध्यापक, आदर्श मध्य विद्यालय, ओद्राघाट- किशनगंज
4. रामचन्द्र मेहता, प्रभारी प्रधानाध्यापक, आदर्श मध्य विद्यालय, कचहरी बलुआ, बनमनखी-पूर्णिया
5. श्यामनंदन ठाकुर, सहायक शिक्षक, राजकीय मध्य विद्यालय, इस्लामपुर अंचल,गोरौल-वैशाली

माध्यमिक शिक्षक
1. डा. चंचला कुमारी, प्रधानाध्यापक,पी.एन.एंग्लो संस्कृत उच्च विद्यालय, नया टोला-पटना
2. नागेश्वर प्रसाद राय, सहायक शिक्षक, एस.पी.एस.सेमिनरी, सोनपुर-छपरा
3. डा. चन्द्रदीप सिंह, सहायक शिक्षक,उच्च विद्यालय,रहुई-नालंदा
4. अब्दुल हाफिज, सहायक शिक्षक,मदरसा वारिसूल, ओलूम नया बाजार-सारण (छपरा)
5. इम्तियाज अहमद, सहायक शिक्षक, मदरसा रहमानिया, एकहत्था-मधुबनी
6. सैयद इमानत हुसैन, सहायक शिक्षक, मदरसा सुलैमनिया, पटनासिटी-पटना
7. सुरेन्द्र कुमार सुनिल, प्रधानाध्यापक, बलदेव संस्कृत उच्च विद्यालय, मसौढ़ी-पटना
8.हरिहरनाथ सिंह, प्रधानाध्यापक, रामगुलाम संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, नखरंगिया, गोपालपुरम, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी)
राजकीय पुरस्कार
प्राथमिक शिक्षक
1. पुष्पामालती देवी, प्रधानाध्यापिका, मध्य विद्यालय, परबलपुर-नालंदा
2.ओबैदुर रहमान, सहायक शिक्षक, राजकीय पार्वती मध्य विद्यालय, रामनगर, पश्चिमी चंपारण (बेतिया)
3. गोपाल प्रसाद, प्रभारी प्रधानाध्यापक, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, ताजपुर बारा, महेसी, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी)
4. रविन्द्र कुमार सिन्हा, प्रभारी प्रधानाध्यापक, राजकीय मध्य विद्यालय, हिन्दू अनाथालय, पश्चिमी चंपारण (बेतिया)
5. विनय कुमार पांडेय, सहायक शिक्षक, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गैरा, कोटवा, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी)
माध्यमिक शिक्षक
1. रीता सिन्हा, प्रभारी प्रधानाध्यापिका, जवाहर लाल नेहरू स्मारक, उच्च विद्यालय,गुलजारबाग-पूर्णिया
2. डा.योगेन्द्र सिंह, सहायक शिक्षक, राजकीयकृत टाउन इन्टर विद्यालय, आरा
3. डा. रामशरण मेहता, सहायक शिक्षक, कलाकन्द उच्च विद्यालय, गढ़बनैली-पूर्णिया(दैनिक जागरण,पटना,17.8.11)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।