मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

13 अगस्त 2011

झारखंडःडिप्लोमा में पहली पसंद मैकेनिकल

राज्य में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के प्रति छात्रों का रुझान बढ़ा है। इस सत्र में एडमिशन के लिए हुई काउंसलिंग में सभी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में सीटें फुल हो गई हैं। डिप्लोमा इंजीनियरिंग में छात्रों ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच को पहली प्राथमिकता दी है।
इसके बाद सिविल, फिर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग को प्राथमिकता को पसंद किया। गवर्मेट ब्वायज पॉलिटेक्निक में सामान्य वर्ग के लिए सीएमएल रैंक 3310 तक के छात्रों की काउंसिलिंग हुई थी, इसमें एक भी सीट खाली नहीं बची है। वहीं गवर्मेट वीमेंस पॉलिटेक्निक के लिए सीएमएल रैंक 4677 तक की काउंसिलिंग हुई थी। सामान्य वर्ग में यहां भी सभी सीटें फुल हो गई हैं।

पॉलिटेक्निक में कुल 4337 सीटें : राज्य के 13 सरकारी और 7 प्राइवेट पॉलिटेक्निक कॉलेजों में कुल 4337 सीटें सभी ब्रांचों में उपलब्ध हैं। काउंसिलिंग में छात्रों ने सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों को पहली प्राथमिकता दी है। अधिकांश कॉलेजों में सिर्फ सैन्य कोटा की सीटें बच गई हैं।
जिन कॉलेजों में सीटें हुईं फुल
गवर्मेट पॉलिटेक्निक रांची, गवर्मेट पॉलिटेक्निक धनबाद, गवर्मेट पॉलिटेक्निक निरसा धनबाद, गवर्मेट पॉलिटेक्निक दुमका, गवर्मेट पॉलिटेक्निक आदित्यपुर जमशेदपुर, गवर्मेट पॉलिटेक्निक जैनामोड़ खुतरी बोकारो, गवर्मेट पॉलिटेक्निक कोडरमा, गवर्मेट पॉलिटेक्निक बाघा धनबाद, गवर्मेट पॉलिटेक्निक लातेहार, गवर्मेट पॉलिटेक्निक खरसावां, गवर्मेट वीमेंस पॉलिटेक्निक थड़पखना, गवर्मेट वीमेंस पॉलिटेक्निक गम्हरिया जमशेदपुर, गवर्मेट वीमेंस पॉलिटेक्निक बारीडीह बोकारो, झारखंड गवर्मेट मिनी टूल रूम रांची, झारखंड गवर्मेट मिनी टूल रूम दुमका, केके पॉलिटेक्निक देवली गोविंदपुर धनबाद।
पॉलिटेक्निक की सामान्य वर्ग की सभी सीटें फुल हो गई हैं। सैन्य कोटा की कुछ सीटें बची हुई हैं।""ओम प्रकाश कुमार, प्रशासी पदाधिकारी(दैनिक भास्कर,रांची,13.8.11)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।