29 सितंबर 2010

डीयू के शिक्षक नहीं भरेंगे अंडरटेकिंग

नार्थ कैंपस में डूटा की ओर से आयोजित आपात बैठक में फैसला लिया गया कि डीयू प्रशासन के 'नो वर्क, नो पे' के लिए अंडरटेकिंग शिक्षक नहीं देंगे। उनका कहना है कि डीयू प्रशासन की धमकी के आगे शिक्षक नहीं झुकेंगे। डीयू के रजिस्ट्रार ने कॉलेजों के प्राचार्यो को आदेश जारी किया ताकि सत्रीय प्रणाली से पढ़ाने के लिए शिक्षकों से अंडरटेकिंग भरवाया जाए। शिक्षकों को इसमें भरना था कि वे सत्रीय प्रणाली से पढ़ाना चाहते हैं या नहीं। इसकी समय सीमा 30 सितंबर थी। प्राचार्यो से कहा गया है कि डीयू में 13 साइंस के कोर्स में सत्रीय प्रणाली लागू किया गया है, जो कानूनी रूप ले चुका है। लिहाजा शिक्षक डीयू के कानून का पालन करें या कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इस बारे में डूटा के अध्यक्ष आदित्य नारायण मिश्रा का कहना है कि डीयू प्रशासन के 'नो वर्क, नो पे' के आगे कोई भी शिक्षक नहीं झुकेगा(जागरण डॉट कॉम,29.9.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।