30 सितंबर 2010

अर्धसैनिक बलों के लिए ‘सेलरी पैकेज’

केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने बुधवार को अर्धसैनिक बलों के लिए ‘पैरा मिलिट्री सेलरी पैकेज’ बैंकिंग सेवा का उद्घाटन किया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अर्धसैनिक बलों के लिए विशेष तौर पर यह योजना शुरू की है। यह सेलरी पैकेज जिन छह अर्धसैनिक बल संगठनों के लिए होगा, उनमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), राष्ट्रीय सुरक्षा बल (एनएसजी), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) शामिल हैं।

इसके अलावा इस साल के शुरू में असम राइफल्स के लिए अलग से विशेष पैकेज जारी किया जा चुका है। एसबीआई के साथ जिन कारपोरेट सेक्टर के कर्मचारियों के सेलरी अकाउंट का समझौता है, उनके लिए पहले से विशेष सेलरी प्रोडक्ट हैं। ऐसे खाताधारकों को कई तरह के सेवा शुल्कों में छूट और बचत का लाभ मिलता है(अमर उजाला,दिल्ली,29.9.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।