इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, उदयपुर (आईआईएम) यहां ढीकली में स्थित आवासीय विद्यालय में शुरू होगा।
बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य शीघ्र ही आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद यहां पीजी प्रोग्रामिंग कोर्स शुरू हो जाएंगे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों पहले मानव संसाधन मंत्रालय ने ढीकली आवासीय विद्यालय के साथ और भी भवनों के बारे में जानकारी मांगी थी लेकिन प्रशासन की ओर से आवासीय विद्यालय को ही सबसे बेहतर जगह बताई। इस पर मंत्रालय ने इसमें आईआईएम शुरू करने पर सहमति व्यक्त कर दी है। कलेक्टर हेमंत गेरा ने बताया कि ढीकली में आईआईएम शुरू किया जाना तय हो गया है।
अब बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य आगे की कार्रवाई तय करेंगे। आईआईएम उदयपुर के भवन निर्माण को लेकर बोग टीम के सदस्यों के 15 अक्टूबर तक उदयपुर आने की संभावना है। टीम के साथ सिविल इंजीनियरिंग के विशेषज्ञ भी होंगे जो नक्शे पर चल रही प्रक्रिया के अनुसार मूल्यांकन करेंगे। प्रमुख शासन सचिव तकनीकी शिक्षा विपिनचंद्र शर्मा भी टीम के साथ रहेंगे(दैनिक भास्कर,उदयपुर,30.9.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।