देश के प्रतिष्ठित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) में आरक्षित कोटे की सीटें खाली हैं, लेकिन मेरिट लिस्ट में शामिल छात्रों को दाखिला नहीं दिया गया है। निफ्ट में अन्य पिछडा वर्ग (ओबीसी, नॉन क्रीमी लेयर) कोटे की सात सीटें और अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कोटे की एक-एक सीट खाली है जबकि निफ्ट का कहना है कि वह सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार आरक्षण का पूरी तरह पालन कर रहा है।
डिजाइन कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया को लेकर एक अभिभावक की ओर से सूचना अधिकार कानून के तहत मांगी गई सूचना से जानकारी मिली है कि निफ्ट में आरक्षित कोटे की सीटें खाली हैं। निफ्ट के निदेशक आरएम सिंह के मुताबिक ओबीसी कोटे के तहत वर्ष २०१० में ३५६ छात्रों को दाखिला दिया जाना था, लेकिन महज ३४९ छात्रों को ही दाखिला मिला। नाम नहीं लिखे जाने की शर्त पर निफ्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि संस्थान की यह परंपरा रही है कि वह सीटें भरने के लिए दूसरी वेटिंग लिस्ट जारी नहीं करता, क्योंकि ऐसा करना संस्थान की गुणवत्ता से समझौता करना होगा(नई दुनिया,दिल्ली,30.9.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।