सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, नैनीताल में सत्र 2011-12 की प्रवेश परीक्षा दो जनवरी को होगी। इसके लिए दस परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। स्कूल प्रधानाचार्य कर्नल विनोद कुमार ने बताया कि अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा दो जनवरी को होगी। इसमें प्रवेश छठवीं और नौवीं कक्षा में होंगे। छठवीं कक्षा में अनुमानित 60 और नौवीं कक्षा में 30 सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों में 67 फीसदी उत्तराखंड के निवासियों के लिए आरक्षित हैं। 15 फीसदी अनुसूचित जाति, 7.5 फीसदी अनुसूचित जनजाति व प्रत्येक संवर्ग में शेष सीटों का 25 फीसदी रक्षा सैनिकों, रक्षा कार्मिकों व भूतपूर्व सैनिकों व भूतपूर्व रक्षा कार्मिकों के लिए आरक्षित हैं। परीक्षा के लिए अल्मोड़ा, बरेली, देहरादून, घोड़ाखाल, गोरखपुर, कोटद्वार, लखनऊ, पिथौरागढ़, श्रीनगर व ऊधमसिंहनगर में परीक्षा केंद्र बनेंगे। छठवीं कक्षा के लिए गणित, भाषा व बुद्धि कौशल की लिखित परीक्षा और नौवीं कक्षा के लिए गणित, विज्ञज्ञन व सामाजिक अध्ययन की लिखित परीक्षा होगी। छठवीं कक्षा के लिए लिखित परीक्षा का माध्यम हिंदी व अंग्रेजी और नौवीं कक्षा के लिए अंग्रेजी माध्यम होगा। आवेदन पत्र जमा होने की अंतिम तारीक्ष दस दिसंबर है। आवेदन पत्र स्कूल की वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं(दैनिक जागरण,देहरादून,30.9.2010)।
अति सुन्दर और ज्ञानवर्धक जानकारी ........ आभार
जवाब देंहटाएंइसे पढ़े और अपने विचार दे :-
क्यों बना रहे है नकली लोग समाज को फ्रोड ?.