मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

29 सितंबर 2010

अहमदाबाद यूनिवर्सिटी ने शुरू किया एमबीए कोर्स

अमृत मोदी स्कूल आफ मैनेजमेंट अहमदाबाद यूनिवर्सिटी ने कैम्ब्रिज एक्जीक्यूटिव एजुकेशन, जज बिजनेस स्कूल यूनिवर्सिटी आफ कैम्ब्रिज के साथ मिलकर पारिवारिक व्यवसाय संगठनों के युवा उद्यमियों के लिए कार्यकारी एमबीए कोर्स की रचना की है। यह कोर्स व्यवसाय व पारिवारिक क्षमता की पहचान करने व पूंजी आधार का निर्माण करने में विद्यार्थियों की सहायता करेगा। यह जानकारी होटल पार्क प्लाजा में प्रेस वार्ता दौरान अहमदाबाद यूनिवर्सिटी के वीसी डा. एएच कालरो ने दी।

उन्होंने बताया कि कार्यकारी एमबीए का पहला बैच जनवरी 2011 में शुरू होगा। यह एक वर्ष का पूर्णकालिक आवासीय कोर्स है जिसमें कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में 6 सप्ताह का प्रशिक्षण शामिल है। इसमें युवा उद्यमी व वरिष्ठ कर्मचारी भी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस कोर्स की समाप्ति पर अहमदाबाद यूनिवर्सिटी से एक एमबीए डिग्री के साथ पेमब्रोक-किग्गस प्रोग्राम व जेबीएस द्वारा एक-एक प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। इस कोर्स की फीस 8.75 लाख रुपये है(जागरण,लुधियाना,29.9.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।