बीमा उत्पाद बेचना आसान काम नहीं है। कई बार लोगों से बार-बार संपर्क होने के बाद भी नतीजा शून्य ही रहता है। ऐसे में इंश्योरेंस एजेंट को अपने काम को आगे बढ़ाना मुश्किल लगने लगता है। कुछ एजेंट तो निराश होकर काम-धंधा समेटने तक के बारे में सोचने लगते हैं। पर सच में इन्हीं चुनौतियों के बीच से आगे निकलकर ही सफल बीमा एजेंट बना जा सकता है। सफल बीमा एजेंट बनने के लिए किसी भी एजेंट को 10 बातों का खास खयाल रखना चाहिए। इससे काम को आगे बढ़ाने में काफी सहूलियत मिल जाती है।
दिन भर की योजना बनाएं
अपना पैसा के सीईओ हर्ष रूंगटा के मुताबिक किसी भी एजेंट को दिन की शुरुआत अपनी योजना बनाकर करनी चाहिए। इसके लिए एक घंटे का टाइम देना बेहतर रहता है। इस घंटे के दौरान एजेंट अपनी पूरी दिन की योजना बना सकता है। उसे कहां जाना है, किससे मिलना है और क्या करना है आदि-आदि इस योजना में शामिल किए जा सकते हैं। इस काम को आत्मानुशासन के जरिए मजबूत बनाना चाहिए।
ज्यादा से ज्यादा फोन करें
किसी भी एजेंट को फोन से दोस्ती करनी ही चाहिए। उसे एक दिन में लक्ष्य तय कर लोगों को फोन करना चाहिए। एक दिन में कोई एजेंट जितने ज्यादा लोगों से फोन से संपर्क करेगा, बीमा प्रोडक्ट बिकने की संभावनाएं उतनी ही बढ़ती जाएंगी। इस तरह से एजेंट संभावित ग्राहकों से संबंध स्थापित करने में कामयाब रहते हैं।
मुलाकात पर जोर दें
अक्सर देखा जाता है कि ज्यादातर बीमा एजेंट फोन पर ही उत्पाद बेचने की कोशिश में जुट जाते हैं। ऐसा करना हमेशा सही नहीं होता है। एजेंट को कोशिश ये कहनी चाहिए कि फोन के जरिए संभावित ग्राहक से मुलाकात का समय तय करे। मुलाकात के दौरान ही एजेंट को अपने प्रोडक्ट की खूबियों पर चर्चा करनी चाहिए। इसके बाद उसे बेचने की कोशिश करनी चाहिए।
ग्राहकों की सूची बनाएं
हर्ष रूंगटा के मुताबिक किसी भी एजेंट को संभावित ग्राहकों की सूची जरूर बना लेनी चाहिए। किसी को भी यूं ही फोन नहीं करना चाहिए। एजेंट को ये पता होना चाहिए कि उसका उत्पाद कहां बिक सकता है। ध्यान रहे इस तरह की सूची बनाने में संपर्कों और संबंधों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
ग्राहकों का समय बर्बाद न करें
पॉलिसी बाजार के सीईओ यशीष दहिया के मुताबिक एजेंट जब भी किसी संभावित ग्राहक से संपर्क करें, उसके समय का पूरा ध्यान रखें। मुलाकात के दौरान किसी भी तरह की बाहरी फोन कॉल को नजरअंदाज करना चाहिए।
तरतीब से करें काम
एजेंट को सभी काम तरकीब से करने चाहिएं। इसके लिए बाकायदा उन्हें अपने कारोबार से जुड़े नोट्स बनाने चाहिए।
साथ ही पूरी लिस्ट या काम को कंप्यूटराइज्ड करना भी सही रहता है।
चलने से पहले सोच लें
किसी भी एजेंट को यूं ही नहीं भटकना चाहिए। उसे पता होना चाहिए कि वो कहां जा रहा है और क्या काम करना है।
कहीं भी जाने से पहले वहां की पूरी तस्वीर जेहन में होनी चाहिए।
संकल्प से डिगें नहीं
अपना कारोबार बढ़ाने के लिए एजेंट जो भी योजना बनाएं, उससे किसी भी कीमत पर पीछे हटना नहीं चाहिए।
संकल्प है, जो एजेंट को प्रोडक्ट बेचने के लिए प्रेरित करती है।
(बिजनेस भास्कर,दिल्ली,29.9.2010)
एक अच्छा और बेहतरीन एल आई सी एजेन्ट बनने के लिये आपको पाँच महत्वपूर्ण बातों का पता होना बहुत ज़रूरी है
जवाब देंहटाएंपहला एल आई सी क्या है?
दूसरा आपने इसे क्यों ज्वॉइन किया है?
तीसरा इसे कैसे किया जाता है?
चौथा इससे आप क्या प्राप्त कर सकते हैं ?
और पाँचवाँ इससे लोगों को आप क्या दे सकते हैं ?
ये सब सीखने के लिए तीन घंटे के सेमिनार के लिए सम्पर्क करें।
grow your team/business with me
अजय शर्मा हिन्दी मोटिवेशनल स्पीकर
सम्पर्क करें 09212574667 ,08800916588