01 अक्टूबर 2010

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटीःअब 28 अक्टूबर से शुरू होंगे पेपर

ग्राम पंचायत चुनाव के कारण चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के बैक पेपर एग्जाम स्थगित कर दिए गए है। यूनिवर्सिटी ने पहले पेपर की एग्जाम डेट 6 अक्टूबर से 21 अक्टूबर निर्धारित की थी, पर डिग्री कॉलेजों के अधिकांश कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई है। कर्मचारियों की कमी को देखते हुए यूनिवर्सिटी ने एग्जाम 28 अक्टूबर से कराने का फैसला किया है।

सीसीएस यूनिवर्सिटी के बैक पेेपर एग्जाम पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। एमएमएच कॉलेज के एग्जाम कमिटी के इंचार्ज डॉ. ए. के. जैन ने बताया कि यूनिवर्सिटी ने शुरुआत में बैक पेपर एग्जाम की डेट 6 अक्टूबर डिक्लेयर की थी। पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय ने कॉलेज के लगभग सभी स्टाफ की ड्यूटी लगा दी। इससे कॉलेज का कामकाज काफी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि यहां पर चुनाव की डेट 11, 14, 20 व 25 अक्टूबर है। जो स्टाफ ड्यूटी में लगा है, वह ड्यूटी के बाद करीब 2 दिन तक छुट्टी करेंगे। इस कारण एग्जाम को स्थगित किया गया है।

इधर यूनिवर्सिटी की मीडिया प्रभारी एस. सी. पिपलानी ने बताया कि यूनिवर्सिटी की परीक्षा समिति की बैठक में बैक पेपर एग्जाम की डेट आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया। बैक पेपर एग्जाम अब 6 अक्टूबर के बजाए 28 अक्टूबर से शुरू होंगे(नवभारत टाइम्स,गाजियाबाद,1.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।