मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

01 अक्टूबर 2010

फाइनेंशियल प्लानर के तौर पर करिअर

निवेशकों के लिए बढ़ते विकल्पों के चलते निवेश सलाहकारों का महत्व बढ़ता जा रहा है। दुनिया भर में ऐसे सलाहकारों की मांग बढ़ रही है जो व्यक्ति की भविष्य की जरुरतों के अनुसार निवेश की सलाह दे। सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर (सीएफपी) इसी तरह के सलाहकार होते है। आज पूरी दुनिया में सीएफपी की मांग तेजी से बढ़ रही है। भारत में इनकी सीमित संख्या को देखते हुए इस क्षेत्र में एक अच्छा कैरिअर बनाने की काफी संभावनाएं है।

घरेलू बाजार में सभी एसेट मैनेजमेंट कंपनियां, ब्रोक्रे ज कंपनियां , बीमा कंपनियां और बैंकों की ओर से सीएफपी की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। ये लोग उन लोगों को प्राथमिकता देते है, जिन्होंने यह कोर्स किया हो। यदि किसी ने एमबीए के साथ सीएफपी सर्टिफिकेट लिया है तो उसे नौकरी के साथ ही प्रोमोशन में भी वरीयता दी जाती है। इन क्षेत्रों की कंपनियां तो अपने पुराने कर्मचारियों को भी यह कोर्स करवा रही है। रिलायंस म्युचुअल फंड ने एफपीएसबी इंडिया के साथ समझौता किया है कि उसके 40,000 एजेंटो को सीएफसी सर्टिफिकेट कोर्स करवाना है।

एफपीएसबी इंडिया के सहायक मैनेजर (मार्केटिंग एंड बिजनेस डेवलपमेंट) दिनेश कृपलानी कहते है कि इस कोर्स की मान्यता पूरी दुनिया में होती है। इससे यदि भारत में यह कोर्स करते है तो विश्व में किसी भी कंपनी में इसके आधार पर नौकरी मिल सकती है। इसके अलावा कोर्स के बाद स्वतंत्र निवेश सलाहकार के रूप में भी काम कर सकते है। जिसकी देश में मांग काफी तेजी से बढ़ रही है। भारत में अभी केवल 2,218 सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर है। जबकि अमेरिका में 60,634 कनाडा में 17,000 और जापान में 16,434 सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर है।

अमेरिका की एफपीएसबी लिमिटेड वह संस्था है जो सीएफपी सर्टिफिकेट देती है। भारत में इसकी सहायक संस्था एफपीएसबी इंडिया सर्टिफिकेट देने का काम करती है। इस कोर्स को कोई भी 12 वीं पास व्यक्ति कर सकता है। उसे एफपीएसबी इंडिया द्वारा आयोजित परीक्षा पास करनी होती है। एफ पीएसबी इंडिया के प्रमुख प्रमोटरों में एक्सिस बैंक, एसबीआई, एलआईसी, यूटीआई, टाटा एआईजी, आईसीआईसीआई सिक्यूरिटीज शामिल है। इसकी शुरुआत साल 2005 में हुई थी।

कहां मिलेगी नौकरी
एसेट मैनेजमेंट कंपनियां
ब्रोक्रेज हाउस
बैंक
बीमा कंपनियां

सीएफपी की संख्या
भारत- 2,218
अमेरिका - 60.634
कनाडा - 17,000
जापान- 16,434

अवसर हैं भरपूर
भारत में सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर की संख्या काफी कम होने के चलते इस क्षेत्र में हैं भरपूर अवसर
(शमशेर सिंह,बिजनेस भास्कर,इन्दौर,16.09.2010)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।