मदरसा बोर्ड हो या वेस्ट बंगाल बोर्ड, कोई छात्र फेल होता है तो वो गणित और अंग्रेजी में ही। गणित और अंग्रेजी में छात्र फेल न हों, इसके लिए पश्चिम बंगाल में 30 मदरसों में रिमेडियल कोचिंग कक्षाएं शुरू की गयी हैं। ये जानकारी कल वेस्ट बंगाल उर्दू एकेडमी की चेयरपर्सन डा. शहनाज नबी ने सिलीगुड़ी में समसिया हाई मदरसा के रिमेडियल कोचिंग उदघाटन समारोह में दी। चेयरपर्सन निशाद नबी ने कहा कि समसिया के पठन-पाठन और छात्रों की संख्या अच्छी है। शिक्षक शाहिद अंसारी ने बताया कि इस रिमेडियल कोचिंग में कक्षा आठवीं से दसवीं तक के 70 छात्र भाग लेंगे। सप्ताह में 4 दिन कक्षाएं होगी । गणित और अंग्रेजी की दो घंटे तक विशेष कक्षा लेने के लिए 6 शिक्षकों को नियुक्त किया गया है(दैनिक जागरण,सिलीगुड़ी,1.10.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।