04 अक्टूबर 2010

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम

एमडीएस यूनिवर्सिटी में जल्द ही केंद्र सरकार के कोटे से लेंग्वेज एंड आर्ट्स के कोर्स शुरू किए जाएंगे। इनमें विदेशी भाषाओं के साथ कई नए कोर्स शुरू होने की उम्मीद है।

यूनिवर्सिटी ने उर्दू एवं सिंधी भाषा के दो शार्ट टर्म कोर्स के प्रस्ताव भेज दिए हैं। सूत्रों का कहना है कि एक टीम जल्द ही आधिकारिक मंजूरी के लिए यूनिवर्सिटी का दौरा करेगी। इन पाठ्यक्रमों में संविदा के आधार पर नियुक्त होने वाले अतिरिक्त शिक्षकों से संबंधित राशि केंद्र सरकार खर्च करेगी।

सचिन पायलट ने कुलपति भगीरथ सिंह को मई में ही विशेष योजना के तहत इन पाठ्यक्रमों के लिए प्रस्ताव बनाने को कहा था। एसोसिएट प्रोफेसर ऋतु माथुर को प्रस्ताव बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री सचिन पायलट ने सबसे पहले प्रस्ताव भेजा था कि इन कोर्सेस को यूनिवर्सिटी में संचालित किया जा सकता है। इसके लिए पर्याप्त आधार भी थे और ऐसे कोर्स की जरूरत भी थी। दो शार्ट टर्म कोर्सेस के लिए प्रस्ताव भेज दिए गए हैं। शेष पर जल्द ही कार्यवाही की जाएगी। - भगीरथ सिंह, कुलपति(सादिक अली,दैनिक भास्कर,अजमेर,4.10.2010)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।