01 अक्टूबर 2010

चौ. चरणसिंह विविःबीपीएड परीक्षा के लिए बनी जांच समिति

चौ. चरणसिंह विवि की परीक्षा समिति द्वारा विवि से संबद्ध स्ववित्त पोषित संस्थानों में संचालित बीपीएड पाठ्यक्रम सत्र-2009-2010 में बिना काउंसिलिंग प्रवेश पाये छात्रों की परीक्षा कराने के बाबत जांच समिति का गठन किया है। छात्र-छात्राओं ने इस बारे में परीक्षा समिति को प्रत्यावेदन दिया था। परीक्षा समिति ने मामले में निर्णय के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है, जिसमें संकायाध्यक्ष शिक्षा प्रो. सुरक्षापाल, संकायाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार व एमएम कालेज मोदीनगर डा.आरसी लाल शामिल हैं। समिति 15 दिन में जांच आख्या प्रस्तुत करेगी। साथ ही उक्त समिति को विवि के क्रीड़ाधिकारी एनसीटीई के प्रवेश नियमों समेत पूर्व में परीक्षा में सम्मिलित छात्रों के बारे में जानकारी देंगे। उधर, विवि परीक्षा समिति ने विवि के उत्तर पुस्तिका अनुभाग में अब कापियां डम्प होने अथवा न मिलने के कारण परीक्षार्थियों को औसत अंक देने के बाबत अपनी हरी झंडी दे दी है। एमपीएड पाठ्यक्रम प्रथम वर्ष के पेपर कोड नं. 105 की गत 31 मई को डीएवी पीजी कालेज मुजफ्फरनगर परीक्षा केंद्र पर संपन्न हुई परीक्षा का बहिष्कार करने वालों को बैक पेपर परीक्षा के साथ ही परीक्षा की अनुमति दी है। विवि परिसर में चल रहे बीपीएड कोर्स की सत्र-2009-10 जिसकी परीक्षाएं मई-2010 में सम्पन्न हुई थी, पेपर कोड-358, 360 व 363 में अनुत्तीर्ण 16 छात्रों की विशेष परीक्षा के प्रत्यावेदन पर विचार किया। इनकी परीक्षाएं भी बैक पेपर परीक्षा के साथ होंगी। छात्र मनुज गर्ग व सुमन गर्ग को बीकॉम तृतीय वर्ष के एक कोड में अंक प्रदान करने की बजाय बैक पेपर परीक्षा में ही शामिल होने के लिए हरी झंडी दी है(दैनिक जागरण,मेरठ,1.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।