03 अक्टूबर 2010

कमांडरों की दक्षता बढ़ाने के लिए जीआईएस लैब

भारत की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) ने अपने कैडेट की दक्षता बढ़ाने के लिए यहां से 20 किलोमीटर दूर खड़कवासला परिसर में भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) प्रयोगशाला स्थापित करने का फैसला किया है। पचास लाख रुपये की इस परियोजना को सेना मुख्यालय से अनुमति मिल चुकी है। यह युद्धक्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के अध्ययन और लड़ाई के मैदान की रणनीति बनाने में मदद करेगी। एनडीए के प्रवक्ता मेजर भागीरथ डे ने कहा कि प्रशिक्षण चरण में जीआईएस तीनों सेनाओं के अधिकारियों को भौगोलिक अध्ययन और किसी खास युद्ध क्षेत्र के पेचों को समझने में मदद करेगी। उन्होंने बताया कि एनडीए देश का पहला प्रशिक्षण संस्थान होगा जो अपने कैडेट को इस तरह की सुविधा मुहैया कराएगा। भागीरथ ने कहा, यह उन्हें हवाई तस्वीरों के विश्लेषण और नक्शों के साथ उनके मिलान में सक्षम बनाएगा(दैनिक जागरण,लखनऊ,3.10.2010 में पुणे की ख़बर)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।