देश के जाने माने बिजनेस चैंबर एसोचैम ने एक स्टडी जारी की है। इस स्टडी में यह बताया गया है कि आने वाले दिनों भारत के किन शहरों में रोजगार के सबसे ज्यादा मौके सामने आएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक देश के चार महानगरों में से राजधानी दिल्ली में आने वाले दिनों में नौकरियों की बहार रहेगी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यहां ‘एग्रीकल्चर एंड अलायड सर्विस’, टेक्सटाइल, एविएशन और रियल स्टेट सेक्टर में सबसे ज्यादा नौकरियों के मौके सामने आएंगे।
रोजगार देने के मामले में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को दूसरे पायदान पर जगह मिली है। एसोचैम की स्टडी में बताया गया है कि यहां आईटी सेक्टर में नौकरियों के सबसे ज्यादा मौके सामने आएंगे। रोजगार देने वाले शहरों में चेन्नई नंबर पर रखा गया है। यहां आईटी और हार्डवेयर सेक्टर में सबसे ज्यादा लोगों को नौकरी मिलने की संभावन है। देश के चार महानगरों में रोजगार देने के मामले में कोलकाता सबसे नीचे यानी चौथे पायदान पर है। बताया जा रहा है कि यहां मैन्युफैक्चरिंग, टेलीकॉम, एफएमसीजी और बैंकिंग सेक्टर में रोजगार के नए मौके सामने आएंगे।
देश के चार महानगरों के बाद एसोचैम की रिपोर्ट में ‘टायर टू’ और टायर थ्री शहरों का भी जिक्र किया गया है। इसमें 5वें नंबर पर पुणे, छठे नंबर पर लखनऊ, 7वें पायदान पर पोंडिचेरी, 8वें स्थान पर रांची, 9वें नंबर पर मैंगलोर और 10वें स्थान पर मैसूर को जगह दी गई है(दैनिक भास्कर,4.10.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।