मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

04 अक्टूबर 2010

इंजीनियरिंग और मेडिकल परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित की जाने वाली मेडिकल और इंजीनियरिंग परीक्षा के प्रारूप को नया रूप दिया जा रहा है और इन्हें ऑनलाइन करने की योजना पर विचार किया जा रहा है।सीबीएसई का मूल्यांकन, आकलन और शोध केंद्र सार्वजनिक निजी साझेदारी के तहत शिक्षा के क्षेत्र में सुधार को अमलीजामा पहनाने का प्रयास कर रहा है और इस पूरे प्रयास के लिए एक कोर ग्रुप का गठन किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार यह कोर ग्रुप मूल्यांकन, आकलन और शोध केंद्र के तहत काम करेगा और यह एसएटी के समकक्ष मूल्यांकन की रूपरेखा का डिजाइन तैयार करेगा। बोर्ड पहले ही इस उद्देश्य के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के संगठन से सहयोग के वास्ते अभिरुचि पत्र मांग चुकी है। ऑनलाइन परीक्षा के लिए विभाग परीक्षा की प्रणाली को तैयार करते हुए छात्रों को आधुनिक ढंग से परीक्षा देने के लिए तैयार करने की मुहिम में जुटेगा(नई दुनिया,दिल्ली,4.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।