05 अक्टूबर 2010

राजस्थानःपीटीईटी की नई कट ऑफ लिस्ट जारी

राजस्थान सरकार के निर्देश के बाद, पीटीईटी समन्वयक समिति ने 8 हजार की नई कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी काउंसलिंग की कट ऑफ सूची के साथ जो वेटिंग लिस्ट जारी की गई थी, उसमें शामिल विद्यार्थियों को अब मुख्य कट ऑफ सूची में शामिल कर दिया गया है। प्रो. एके मलिक ने बताया कि वाणिज्य व विज्ञान वर्ग के योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश देने के बाद भी प्रदेश के कॉलेजों में इन वर्गो की करीब 8 हजार सीटें खाली थी।

राज्य सरकार ने इनको कला वर्ग में बदल कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इस आधार पर 8 हजार अभ्यर्थियों की पूर्व में जारी प्रतीक्षा सूची को मुख्य कट ऑफ लिस्ट में शामिल कर दिया गया है और 18 हजार अभ्यर्थियों की नई सूची जारी कर दी है। पहली काउंसलिंग के दौरान पंजीकरण शुल्क जमा करवाने के बाद विकल्प नहीं भरने वाले, आबंटित कॉलेज में रिपोर्ट नहीं करने वाले और फीस जमा नहीं करवाने वाले अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया गया है। सरकार के आदेश के बाद ऐसे अभ्यर्थी दूसरी काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे, लेकिन उन्हें ऑप्शन फिर से भरने होंगे।


कट ऑफ मार्क्‍स
अब नई कट ऑफ में सामान्य पुरुष 235, ओबीसी पुरुष 233, एसबीसी पुरुष 225, एससी पुरुष 229, एसटी पुरुष 233 व टाडा पुरुष अभ्यर्थियों की कट ऑफ 178 रही हैं। महिलाओं में सामान्य की 231, ओबीसी 227, एसबीसी 2 अगस्त तक प्रमाण-पत्र जमा करवाने वाले सभी, एससी 175 व एसटी की 189 रही है(दैनिक भास्कर,जोधपुर,5.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।