04 अक्टूबर 2010

झारखंडःकई सिपाहियों को नहीं मिल रहा छठा वेतनमान

झारखंड के जिला पुलिस में बहाल सिपाहियों को छठे वेतनमान की अनुशंसा लागू होने के बाद भी लाभ नहीं मिल पा रहा है. छठे वेतन आयोग की अनुशंसा एक जनवरी 2006 से ही लागू है.

इसके आधार पर पाकुड़, सिमडेगा, सरायकेला, जमशेदपुर व धनबाद के सिपाहियों को 8460 रुपये वेतन मिल रहा है, जबकि अन्य जिलों में पदस्थापित सिपाहियों को 8060 रुपये मिल रहे हैं. इस संबंध में 13 अगस्त को रांची जिला के सिपाहियों ने वरीय पुलिस अधीक्षक को पत्र लिख कर वेतन विसंगति दूर करने की मांग की थी.

इस आवेदन की प्रति पुलिस महानिदेशक झारखंड को व पुलिस महानिरीक्षक रांची प्रक्षेत्र को भी भेजी गयी है. आवेदन प्राप्ति के बाद एसएसपी रांची ने भी जिला लेख पदाधिकारी वित्त विभाग, रांची को पत्र लिख कर वेतन विसंगति दूर करने के संबंध में लिखा है(प्रभात खबर,रांची,4.10.2010).

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।