01 अक्टूबर 2010

देश की पहली महिला पुलिस बटालियन राजस्थान में बनी

देश में पहली बार राजस्थान में महिला पुलिस बटालियन हाड़ी रानी को पुलिस बेडे़ में शामिल किया गया है। राजस्थान के अलावा देश के किसी भी प्रदेश में महिला पुलिस की अलग से बटालियन नहीं है। अब हरियाणा, मध्यप्रदेश और पंजाब सरकारों ने राजस्थान में बनी पहली महिला पुलिस बटालियन के बारे में जानकारी मांगी है। इन प्रदेशों की सरकारें भी राजस्थान की तर्ज पर अपने यहां महिला पुलिस की अलग से बटालियन बनाने पर विचार कर रही है। कमाण्ड़ों की तर्ज पर पर प्रशिक्षित यह दस्ता देश में कही भी सुरक्षा के दौरान तैनात किया जा सकेगा। दस्ते को अति महत्वपूर्ण हस्तियों की सुरक्षा में तैनात किया जाएगा। आरपीटीसी में 36 कठोर प्रशिक्षण के बाद राज्य के विभिन्न अंचलों से बटालियन में 480 महिला पुलिसकर्मियों का चयन किया था। पिछले दिनों जोधपुर में इस बटालियन का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार प्रदेश की महिला नेताओं के साथ इस बटालियन की पुलिसकर्मियों को नियुक्त करने पर विचार कर रही है। इसके साथ ही प्रदेश की यात्रा पर आने वाली प्रमुख महिला नेताओं अथवा अन्य महिला हस्तियों की अंगरक्षक के रूप में भी इन्हें लगाने पर विचार किया जा रहा है(जागरण,जयपुर,1.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।