30 सितंबर 2010

उड़ीसाः99 पीएचसी के लिए बने 396 पद

राज्य के 99 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में डाक्टर, फर्मासिस्ट, एमपीएच डब्ल्यू एवं अटेडेट पद बनाए जाने की बात स्वास्थ्य मंत्री प्रसन्न आचार्य ने कही है। इस बारे में सूचना देते हुए पत्रकारों से स्वास्थ्य मंत्री श्री आचार्य ने कहा कि 1990-91 से 2008-09 वर्ष के अन्दर राज्य के विभिन्न जिलों में 99 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को नई मंजूरी मिली है। इन स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए स्वतंत्र डाक्टर, फर्मासिस्ट, एमपीएच डब्ल्यू एवं अटेडेट्स पद न बनाए जाने से स्वास्थ्य सेवा मुहैया को लेकर समस्या हो रही है। इन केन्द्रों को पूरी तरह से कार्यकारी करने के लिए राज्य सरकार 99 डाक्टर, 99 फर्मासिस्ट, 99 चहुंमुखी स्वास्थ्य कर्मी महिला एवं 99 चपरासी और अटेडेट पद बनाया गया है। डाक्टर एवं चहुमुखी स्वास्थ्यकर्मी महिला पद को नियमित किया गया है, जबकि फर्मासिस्ट को ठेका के तौर पर नियुक्त किया जाएगा। इसे लेकर वित्त विभाग से अनुमोदन मिल चुका है। श्री आचार्य ने कहा कि बनाए गए नए पद को पूरा करने से पहले उन सभी स्थानों में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का गृह, कर्मचारियों के आवास, पेयजल एवं बिजली आदि की व्यवस्था किया जाएगा। इन सभी केन्द्रों के आनुषंगिक विकाश, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन या राज्य बजट से खर्च किया जाएगा(जागरण,भुवनेश्वर,30.9.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।