30 सितंबर 2010

उड़ीसाःगांधी इन्स्टीट्यूट नियुक्ति परीक्षा सम्पन्न

एसपायरिंग माइंड्स की ओर से राजधानी भुवनेश्वर के गांधी इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड एडवांसमेंट में आज एक नियुक्ति परीक्षा आयोजित की गयी जिसमें छात्रों ने विभिन्न एम्प्लाईबिलिटी टेस्ट, अंग्रेजी कंप्रीहेशन, लॉजिकल एबिलिटी, कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग, इलेक्ट्रानिक एवं अन्य बी.टेक के विषयों पर परीक्षा दी। इसमें सफल छात्रों को विभिन्न राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय कंपनियों में नियुक्ति सुयोग प्रदान किया जाएगा। देश की 50 कंपनियां उम्मीदवारों के व्यावहारिक ज्ञान तथा सृजनशीलता का परीक्षण कर चयन करेगी। गौरतलब है कि वर्ष 2010 में एसपायरिंग माइंड्स ने 7500 इंजीनियरिंग छात्रों को नियुक्ति प्रदान करने में सफलता हासिल की है। इस परीक्षा के जरिए छात्र किस विषय में कमजोर है एवं किस विषय में अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। उस बारे में जानकारी मिल पाएगी। इससे छात्र कमजोर विषयों पर अधिक कार्य कर पाएंगे। इस विषय में अपना मत देते हुए एसपाइरिंग माइंड्स के प्रतिष्ठाता एवं निदेशक हिमांशु अग्रवाल ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए जानकारी दी है कि संस्था ने देश के 25 राज्यों में नियुक्ति परीक्षण किया है। भुवनेश्वर में नियुक्ति परीक्षण के माध्यम से ही नियुक्ति प्रदान की जाएगी(जागरण,भुवनेश्वर,30.9.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।