30 सितंबर 2010

पंजाबःकिताबें हुईें महंगी

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड एक बार फिर किताबों के रेट बढ़ाकर अभिभावकों की जेब पर कैंची चलाने जा रहा है। बोर्ड ने इसके लिए तैयारी भी पूरी कर ली है। आगामी शिक्षा सत्र के लिए बोर्ड ने करीब 129 किताबों की कीमत बढ़ाने की अधिसूचना जारी कर दी है। किताबों की दस से 15 फीसदी कीमत बढ़ाए जाने की उम्मीद है। पिछले दो सालों से किताबों की कीमत में 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ोत्तरी की गई है। बोर्ड गणित और विज्ञान की किताबों की सबसे ज्यादा कीमत बढ़ाई है।

2009 में तीसरी कक्षा का गणित 38 रुपए का था जो 2009 में 45 रुपए हो गया। अब यही किताब 50 रुपए में मिलेगी। इसी तरह छठी कक्षा का गणित 44 की जगह 53 रुपए में मिलेगा।

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के वाइस चेयरमैन कम सेक्रेटरी सुरेश कुमार टंडन ने सभी जिलों के बुक डिपो मैनेजरों को पत्र लिखकर नई कीमतों के हिसाब से किताबें बेचने के निर्देश जारी कर दिए हैं(दैनिक भास्कर,लुधियाना,30.9.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।