03 अक्टूबर 2010

राजस्थानः18 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी

राजस्थान में 18 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी। कल शिक्षा मंत्री भंवरलाल ने बताया कि भर्ती पंचायतीराज विभाग के मार्फत होगी।

भर्ती के लिए एक साथ परीक्षा करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के तबादलों पर प्रतिबंध पंचायतीराज विभाग को हस्तांतरित की गई प्रारंभिक शिक्षा पर भी लागू रहेगी। उन्होंने कहा कि अब स्थानांतरण उसी दशा में होगा जिसमें कोई लिपिकीय गलती रह गई हो, कहीं दो स्थानों पर तबादले हो गए हों या किसी स्कूल में कोई शिक्षक बचा ही हो।

हां मैं दो दिन गायब रहा: एक सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री ने कहा कि वे तबादला सूची जारी करने के बाद दो दिन तक गायब रहे। उन्होंने कहा कि जिन विधायकों और नेताओं ने सिफारिशी पत्र दिए थे, उनको लगाने के लिए किसी को तो हटाना ही था, और जो हटा, वो भी उन नेताओ का ही निकट वाला निकला। लेकिन किया भी क्या जा सकता है, किसी एक को लगाने के लिए किसी दूसरे को हटाना तो पड़ेगा ही। इन विधायकों और नेताओं के अनावश्यक दबाव से बचने के लिए गायब होना पड़ा(दैनिक भास्कर,जयपुर,3.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।