04 अक्टूबर 2010

2012 से शुरू होगा फरीदाबाद मेडिकल कॉलेज का सत्र

फरीदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब दाखिला के लिए जुलाई 2012 तक का समय रखा गया है। ईएसआई कॉरपोरेशन ने 2012 में पहला सत्र शुरू करने का निर्णय लिया है । इससे पहले मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई ) के सभी मानदंड पूरे कर लिए जाएंगे। दाखिले के लिए पंजीकरण वर्ष 2011 अगस्त से होगा। कॉलेज के प्रोजेक्टस को पूरा करने के लिए टीम को 24 घंटे काम करने के आदेश दिए गए हैं। देख-रेख की जिम्मेदारी ईएसआई कॉरपोरेशन के स्टेट मेडिकल कमिशनर और एक वरिष्ठ डॉक्टर पर सौंपी गई है । जो मेडिकल काउंसिल ऑफ इं डिया, राज्य, केंद्र और कॉरपोरेशन के बीच तालमेल बनाए रखने व अस्पताल के निर्माण कार्य पर नजर रखेंगे । शहर के बीचों-बीच 25 एकड़ में करीब सौ करोड़ की लागत से मेडिकल कालेज का 27 फरवरी 09 को तत्कालीन केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस ने शिलान्यास किया था। 2010 जुलाई से सत्र शुरू करने का दावा किया गया था। निर्माण कार्य शुरू करने से पहले कॉरपोरेशन को निगम से जमीन स्थानांतरण करने, बिजली पानी और एयर लाइन ऑथारिटी से स्वीकृति लेने के कारण निर्माण कार्य देरी से शुरू किया गया। बहरहाल, अब कॉरपोरेशन के अफसरों का दावा है कि 2012 जुलाई से पहला सत्र शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए 2011 अगस्त तक एनाटोमी, फिजियोलाजी, पोस्टमार्टम और लैब को तैयार कर लिया जाएगा। इसके बाद मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया में 28 अगस्त तक अगले सत्र के लिए पंजीकरण के लिए आवेदन कर दिए जाएंगे। फिर अगले वर्ष सत्र शुरू करने की स्वीकृति मिलेगी। एनएच तीन स्थित ईएसआई अस्पताल में मेडिक ल कॉलेज शुरू करने के लिए सेक्टर 16 स्थित ईएसआई कॉरपोरेशन के कार्यालय में स्टेट मेडिकल कमिश्नर डॉ. सरिता डोगरा व दिल्ली ईएसआई कॉरपोरेशन से एक वरिष्ठ मेडिकल अधिकारी डॉ.
आरके सक्सेना को तैनात किया गया है।

मुख्य बातें
मेडिकल कॉलेज में कुल सीटें: 100
कर्मचारी के लिए आरक्षित : 5%
कार्ड होल्डर के लिए आरक्षित : 10%
कंपनी संचालक को आरक्षित : 5 %
(हिंदुस्तान,दिल्ली,4.10.2010)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।