मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

04 अक्टूबर 2010

पंजाबःभूख हड़ताल शुरू, 7 को सामूहिक छुट्टी

पंजाब स्टेट मिनीस्ट्रीयल सर्विसेज यूनियन ने अपने संघर्ष को तेज करते हुए आज से भूख हड़ताल शुरू कर दी। सरकारी कार्यालयों में आज भी कामकाज ठप रहा। इससे जनता को परेशान होना पड़ा। पिछले सप्ताह से विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों ने कलम छोड़ हड़ताल कर रखी है। संगठन 6 तारीख तक भूख हड़ताल रखेंगे और सात को सामूहिक छुंट्टी पर रहेंगे।

इस सप्ताह भी लोगों के कामकाज होना मुश्किल लग रहा है। हालांकि यूनियन नेता इसके लिए सरकार पर दोष मढ़ रहे हैं। यूनियन के चेयरमैन सुखविंदर सिंह ने बताया कि यूनियन से संबंधित सभी विभागों में कामकाज ठप है। जालंधर में बैठक के बाद आज से भूख हड़ताल शुरू की गई। इसमें हरजीत सिंह गरेवाल, इकबाल सिंह, इंदरपाल सैनी, अमरप्रीत पाल सिंह, रणजीत सिंह टिवाणा, गुरप्रीत सिंह, जगदेव सिंह, हुसन लाल, सतिंदर पाल सिंह, अमृतपाल सिंह, सोनू भाटिया, भारत भूषण, परमिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, गगन विशाल, कुलदीप सिंह, अजय कुमार, सुनील कुमार, नाजर सिंह व दलजीत सिंह बैठे। वहीं जिला प्रधान विजय मरजारा व प्रेस सेक्रेटरी सुनील कुमार ने बताया कि मंगलवार को महिला कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठेंगी। सदस्यों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व डीसी को ज्ञापन भी सौंपा।

उधर दी रेवेन्यू पटवार यूनियन व कानूनगों यूनियन के सदस्यों ने कहा है कि यदि सरकार ने यूनियन की मांगें न मानीं तो वे भी संघर्ष का समर्थन करेंगे(जागरण,लुधियाना,4.102010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।