नर्सरी दाखिला का चक्कर फिर शुरू हो गया है। सत्र २०११-१२ के दिल्ली एनसीआर के कई स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। कई स्कूल ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया भी कर रहे हैं। अभिभावक बच्चों के दाखिलों के लिए बेहतर स्कूल की तलाश में जुट गए हैं।
अभिभावक नर्सरी दाखिलों के तनाव को देखते हुए एनसीआर के स्कूलों में दाखिला करवा रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि अगर दिल्ली के स्कूल में किसी कारणवश दाखिला नहीं हो पाया तो एनसीआर में तो सीट रहेगी ही। नोएडा डीपीएस में दाखिले के लिए पहुंचे एक अभिभावक ने बताया कि स्कूल ने दो अलग राउंड रखे थे।
शिक्षा निदेशालय द्वारा नर्सरी दाखिलों के तय निर्देशों के मुताबिक प्वाइंट के आधार पर दाखिला होगा। लेकिन स्कूलों ने दिशा-निर्देशों को ताक पर रखते हुए प्रक्रिया को अपने मुताबिक चला रहे हैं। हालांकि दिल्ली के कुछ ही स्कूलों में दाखिलों को शुरू किया गया है। ंडमिशनंस नर्सरी डॉट कॉम के वेबमास्टर सुमित वोहरा ने बताया कि स्कूल फिर निदेशालय के नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। दिल्ली में प्रीसीडियम द्वारका, पीतमपुरा, दयानंद स्कूल और कुछ एक स्कूलों में दाखिले शुरू हुए हैं। एनसीआर के सभी प्रमुख स्कूलों में दाखिले शुरू हो गए हैं लेकिन कोई भी स्कूल नियमों को नहीं मान रहा है। गुड़गांव में लॉटरी से दाखिले हो रहे हैं तो नोएडा के स्कूलों में बच्चों का स्क्रीनिंग हो रहा है(नई दुनिया,दिल्ली,1.10.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।