04 अक्टूबर 2010

उड़ीसाःमृत शिक्षिका को वेतन रोकने का नोटिस

उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले में शिक्षा विभाग की अनोखी कार्यशैली का नमूना सामने आया है जिसमें कार्य में कोताही के आरोप में वेतन रोकने के लिए मामले में, एक मृत शिक्षिका को भी नोटिस जारी कर दिया गया है। यह मामला अंचल में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बणई शिक्षा जिले के इंदुपुर स्थित सरकारी बालिका उच्च विद्यालय में गत 20 सितंबर को सुंदरगढ़ शिक्षा जिला मंडलाधीश हृषिकेश कांडी निरीक्षण पर आये थे। स्कूल में मर्सीग्रेस होरो नामक शिक्षिका अनुपस्थित होने से उन्होंने प्रधानाध्यापक से जवाब तलब किया था। जिसमें मर्सीग्रेस होरो फोन पर छुट्टी लेने से उनके समेत अन्य पांच शिक्षकों का वेतन रोकने को लेकर नोटिस जारी किया गया था। लेकिन इस नोटिस में मर्सीग्रेस होरो के बजाय उनकी बहन इदाआलियास होरो के नाम का उल्लेख है। जो कि बीरमित्रपुर में शिक्षिका थी तथा दो वर्ष पूर्व ही उसका निधन हो चुका है(जागरण,राउरकेला,4.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।