04 अक्टूबर 2010

जम्मू-कश्मीरःस्वास्थ्य क्षेत्र में 6507 पद मंजूर

जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्यमंत्री शाम लाल शर्मा ने आज सदन को बताया कि आग्जलरी मिड वाईफ और फीमेल मल्टीपर्पज हैल्थ वर्कर (एएनएम व एफएमपीएचडब्ल्यू) के तहत नियुक्तियों में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा तय नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है।

शून्यकाल के दौरान भाजपा विधायक दुर्गादास के आरोपों को नकारते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी जगह नियमों की अनदेखी नहीं हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एएनएम के 1907 पदों समेत जम्मू कश्मीर में नेशनल रूरल हैल्थ मिशन (एनआरएचएम) के तहत 4600 पदों को मंजूर किया है। प्रत्येक उप-स्वास्थ्य केंद्र में एक-एक एएनएम अतिरिक्त तौर पर नियुक्त किया जाएगा।

पैंथर्स पार्टी के हर्षदेव सिंह ने जहां पीएससी द्वारा हाल ही में घोषित केएएस चयन सूची में सफल प्रतियोगियों के नाम और पते छिपाए जाने पर ऐतराज जताया तो शमीमा फिरदौस ने कहा कि चयन परीक्षाओं में कश्मीर के बहुसंख्यक समुदाय को प्राथमिकता दी जानी चाहिए(जागरण,श्रीनगर,4.9.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।