हरियाणा कालेज टीचर्स एसोसिएशन ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुलपति से डा. डीडीएस संधू से कालेज शिक्षकों को पीएचडी प्रवेश में छूट तथा गाइड बनने की मान्यता देने की मांग की है। हरियाणा कालेज टीचर्स एसोसिएशन के प्रेस सचिव एवं कुवि कार्यकारिणी परिषद के सदस्य डा. रविंद्र गासो ने इस संबंध में शुक्रवार को विज्ञप्ति जारी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारी सहायता प्राप्त और राजकीय कालेजों के शिक्षक पहले भी कुवि कुलपति से लिखित में यह मांग कर चुके हैं, लेकिन इस संदर्भ में आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई है। डा. गासो ने कहा कि कालेज शिक्षक योग्यता, अनुभव पद और प्रतिष्ठा में किसी से कम नहीं हैं। यूनिवर्सिटी सिस्टम का वे 90 फीसदी हिस्सा है(जागरण,कुरुक्षेत्र,1.10.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।