हिमाचल प्रदेश में सोलन जिले में वाकनाघाट स्थित बहारा यूनिवर्सिटी ने आज से कार्य करना शुरू कर दिया। इस मौके पर विश्वविद्यालय परिसर में रयात बहारा समूह के अध्यक्ष गुरविंद्र सिंह ने सोलन के बच्चों व उनके परिजनों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय में उनका प्रयास विद्यार्थियों को सबसे बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना और सर्वोत्तम फैकल्टी देना है। उन्होंने बताया कि रयात बहारा समूह ने पहले ही 16 अग्रणी व्यापारिक घरानों के साथ एमओयू साइन किया है। यह संस्थान विवि के छात्रों को यहां के परिसर में रोजगारपरक प्रशिक्षण देंगे। इस कड़ी में विवि में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को विकसित किया जा रहा है, जहां यह व्यापारिक घराने प्रशिक्षण केंद्र स्थापित कर रहे हैं।
रयात बहारा समूह के अध्यक्ष ने कहा कि उनके विवि में शिक्षा की नई सोच को प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसके चलते वह उद्योग व विद्यार्थियों के बीच पुल का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान कई नामी विदेशी विश्वविद्यालयों व शिक्षण संस्थानों के साथ भी संपर्क साध रहा है। इसी तर्ज पर चलते हुए रयात बहारा ने यूएसए के थंडरबर्ड स्कूल आफ ग्लोबल मैनेजमेंट और फैशन फेडरेशन एक्रीडेशन बोर्ड आफ पेरिस के साथ एग्रीमेंट किया है। इसी तरह यूएस की वर्जिना टेक्नीकल यूनिवर्सिटी के साथ भी बातचीत चल रही है(जागरण,सोलन,1.10.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।