कोल इंडिया के लगभग साढ़े चार लाख कोयला कामगारों का वार्षिक पूजा बोनस का भुगतान नौ अक्टूबर तक कर दिया जायेगा। इस संबंध में सीआईएल के कार्मिक निदेशक ने निर्देश जारी कर दिया है। इस वर्ष कोयला कर्मचारियों को 15 हजार रुपये बोनस देने की घोषणा कर दी गयी है, मगर भुगतान की तिथि घोषित नहीं होने के कारण कर्मचारियों में बोनस को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई थी। सोमवार को कोल इंडिया के अध्यक्ष पार्थो सारथी भट्टाचार्या के आदेश पर नौ अक्टूबर तक 15 हजार रुपया वार्षिक पूजा बोनस का भुगतान का निर्देश डीपी आर मोहन दास ने कर जारी दिया है। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री जयनाथ चौबे ने बताया कि सीआईएल डीपी ने पूजा बोनस भुगतान निर्देश जारी कर दिया है(जागरण,धेनोमेन,4.10.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।