05 अक्टूबर 2010

पटनाःअरबी-फारसी विवि में एमबीए की पढ़ाई शुरू

मौलाना मजहरूल हक अरबी- फारसी विवि में आज से एमबीए की पढ़ाई शुरू हुई। मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए विवि में चार शिक्षक नियुक्त किये गये हैं। इसके अलावा कक्षा लेने के लिए समय- समय पर गेस्ट शिक्षक भी आमंत्रित किये जायेंगे। विवि में चालू सत्र से एमबीए, मैनेजमेंट आईटी, पत्रकारिता एवं मास कम्यूनिकेशन, लाईबे्ररी एंड इंफारमेशन साइंस जैसे व्यावसायिक कोर्सों शुरू करने की योजना तैयार की गयी थी। विवि की सीनेट से उक्त कोर्साें की मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव को कुलाधिपति के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया था। राज्यपाल सह कुलाधिपति ने चालू सत्र से एमबीए की पढ़ाई पर मुहर लगा दी। कोर्स में नामांकन की साठ सीटें आवंटित की गयी। दाखिला की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार से कक्षा का शुभारंभ होगा। अल्पसंख्यक छात्र- छात्राओं को उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा के प्रति रूझान पैदा करने के उद्देश्य के तहत विवि ने कई योजनाएं बनायी है। विवि में छात्राओं की संख्या बढ़ाने को शकल किशनगंज तौहिद एजुकेशन ट्रस्ट के अधीन एक ग‌र्ल्स और एक ब्वॉयज कालेज तथा अल- फातमा एजुकेशन ट्रस्ट, पटना के अधीन स्ववित्त पोषित नीति के तहत एक वीमेंस कालेज एवं किशनगंज स्थित इंसान स्कूल को डिग्री कालेज के रूप में अपग्रेड किया जायेगा(दैनिक जागरण,पटना,5.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।