01 अक्टूबर 2010

इग्नू: मूल्यांकन में अनियमितता के आरोप में दरभंगा के आठ परीक्षक कार्यमुक्त

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने दरभंगा स्थित अपने क्षेत्रीय केंद्र पर बीते कुछ दिनों तक चले एक पाठयक्रम की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में अनियमितता के आरोप में आठ परीक्षकों को जांच कार्य से मुक्त कर दिया है और कदाचार के आरोप में 167 परीक्षार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।

मूल्यांकन निदेशक मंडल के सचिव सह इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. शंभू शरण सिंह ने गुरुवार को बताया कि डिप्लोमा इन एजुकेशन पाठयक्रम की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में अनियमितता करने पर पकड़े जाने के बाद आठ परीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया है। केंद्र पर 30 अगस्त से 29 सितंबर तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चला था।

उन्होंने बताया कि कदाचार के आरोप में इस पाठयक्रम के 167 परीक्षार्थियों को पकड़ा गया। इग्नू की अनुशासन समिति से उनके खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गई है(हिंदुस्तान,दरभंगा,30.9.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।