01 अक्टूबर 2010

हैदराबाद की संस्था मध्यप्रदेश में खोलेगी यूनिवर्सिटी

हैदराबाद की संस्था आईसीएफएआई प्रदेश में निजी विश्वविद्यालय शुरू करेगी। यह विवि उज्जैन-इंदौर बायपास पर देवास के पास ग्राम शंकरगढ़ में स्थापित होगा। विश्वविद्यालय के लिए संस्था ने 50 एकड़ भूमि खरीद ली है।

संस्था विश्वविद्यालय के निर्माण पर 100 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इस समूह के विश्वविद्यालय और बिजनेस स्कूल देश के कई राज्यों में हैं। इस संबंध में उच्च शिक्षा मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने गुरुवार को मंत्रालय में एक उच्च स्तरीय बैठक में संस्था के प्रस्ताव पर चर्चा की और उसके द्वारा दिए गए प्रजेंटेशन को भी देखा।

उच्च शिक्षा मंत्री ने इस समूह को मध्यप्रदेश में निजी विश्वविद्यालय के लिए सहमति पत्र जारी करने की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए(दैनिक भास्कर,भोपाल,1.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।