मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

04 अक्टूबर 2010

झारखंडःएक महीने से पढ़ाई ठप्प

के 20 हजार उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालयों में एक महीने से ताला लटका है. 27 अगस्त से 87 हजार पारा शिक्षक हड़ताल पर हैं और करीब 30 लाख बच्चों का पठन-पाठन ठप. प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में भी हड़ताल का असर देखा जा रहा है.

सरकारी शिक्षक स्कूल खोल रहे हैं, पर शिक्षकों की कमी से स्कूल चलाने में परेशानी हो रही है. शहरी क्षेत्र में कार्यरत कुछ पारा शिक्षक स्कूल आ रहे हैं, पर ग्रामीण क्षेत्र में पठन-पाठन पूरी तरह ठप है. पारा शिक्षकों की हड़ताल से राज्य भर में प्राथमिक शिक्षा पूरी तरह चरमरा गयी है.

कैसे पूरा होगा पाठ्यक्रम
हड़ताल के कारण बच्चों का पाठ्यक्रम प्रभावित हो रहा है. इसे पूरा करना संभव नहीं होगा. पहले समय पर किताबें नहीं मिलीं, अब टीचर हड़ताल पर हैं. शैक्षणिक सत्र के छह माह बीत गये, 25-30 फीसदी पाठ्यक्रम पूरा हुआ है.

पारा शिक्षकों के भरोसे हैं स्कूल

20 हजार उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पूरी तरह पारा शिक्षकों के हवाले है. इन स्कूलों को खोलने के लिए सरकार की ओर से सरकारी शिक्षकों को प्रतिनियोजित किया गया, पर पारा शिक्षकों ने इनमें से अधिकांश विद्यालय में शिक्षकों को योगदान देने नहीं दिया(प्रभात खबर,रांची,4.10.2010).

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।