मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

04 अक्टूबर 2010

बिहारःमैट्रिक पूरक परीक्षा की तैयारी पूरी

सात अक्टूबर से होने वाली मैट्रिक पूरक परीक्षा की तैयारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने पूरी कर ली है, हालांकि इस बार परीक्षा लेने में काफी देर हुई है। बिहार बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा में देरी के बावजूद परीक्षा परिणाम समय पर प्रकाशित होगा। बोर्ड ने कहा कि नकलमुक्त परीक्षा के लिए हम चाक-चौबंद हैं । छात्र पुरानी पद्धति के आधार पर ही परीक्षा की तैयारी करें। समिति के अध्यक्ष एके पी यादव ने कहा कि परीक्षा में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। राज्य के हर जिले में एक -एक परीक्षा केंद्र बनाए जाने की बात है । लेकिन जिस जिले में छात्रों की संख्या अधिक होगी वहां परीक्षा केंद्र बढ़ाए भी जा सकते हैं। करीब 80 हजार छात्र पूरक परीक्षा में भाग ले रहे हैं । इस बार पूरक परीक्षा में हर वर्ष से ज्यादा संख्या में छात्र भाग ले रहे हैं । इससे दो बातें सामने आ रही हैं । एक तो यह कि मैट्रिक परीक्षा में छात्रों की संख्या बढ़ रही है, फेल होने वाले छात्र भी कम नहीं हैं । जो मुख्य परीक्षा में फेल होते हैं वही छात्र पूरक परीक्षा में शामिल होते हैं(हिंदुस्तान,पटना,4.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।