जयप्रकाश विश्वविद्यालय में रविवार को आयोजित होने वाले प्री-पीएचडी टेस्ट की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा नियंत्रक जीपी आर्या ने बताया कि छपरा में चार परीक्षा केन्द्र राजेन्द्र कॉलेजिएट, राजपूत स्कूल, रामजयपाल कॉलेज एवं राजेन्द्र कॉलेज की पीजी बिल्डिंग को बनाया गया है। इन चारों केन्द्रों पर 2960 परीक्षार्थी परीक्षा में देगें। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए परीक्षा विभाग ने विशेष तैयारी भी कर रखी है। उड़नदस्ता टीम का भी गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षाफल का प्रकाशन कर दिया जाएगा। वहीं शनिवार को भी कई परीक्षार्थियों के डुप्लीकेट प्रवेश पत्र परीक्षा विभाग ने जारी किए(हिंदुस्तान,छपरा,3.10.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।