मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

11 दिसंबर 2010

चंडीगढ़ःभर्ती-पदोन्नति नियमों में संशोधन के लिए निगम कर्मियों की बैठक

चंडीगढ़ नगर निगम के प्रस्तावित भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन के लिए निगम कर्मचारियों ने बैठक की। उल्लेखनीय है कि प्रशासन से हाल ही में मिले विभागों में कर्मचारियों की भर्ती के लिए निगम अपने भर्ती एवं पदोन्नति नियमों का गठन कर रहा है। कुछ दिन पूर्व इन प्रस्तावित नियमों के ड्राफ्ट पर इनफोर्समेंट विंग के कर्मचारियों ने भी आपत्ति दर्ज की थी। इन लोगों ने मांग की कि नए नियमों में न तो इनका काडर बदला जाये व इनके लिए भी पदोन्नति के अवसर प्रदान किए जायें। इन लोगों का कहना था कि निगम बाकी तो सारे नियम प्रशासन के सम्पदा विभाग के अनुरूप अपनाता है पर पदोन्नति नियम नहीं अपनाये जाते।

आज की बैठक में विभिन्न तकनीकी इकाईयों, इलैक्ट्रिकल, जनस्वास्थ्य आदि इकाईयों के कर्मचारियों ने उन्हें पदोन्नतियां दिए बिना अन्य राज्यों से प्रतिनियुक्ति पर एसडीओ स्तर तक के अधिकारियों को लाने का कड़ा विरोध किया। इन लोगों ने बताया कि अभी एसडीओ स्तर पर भर्ती के लिए 60 प्रतिशत सीधी भर्ती की जाती है व 40 प्रतिशत पदोन्नति से रिक्त पद भरे जाते हैं। नए नियमों में वह इस अनुपात को बढ़ा कर 50:50 प्रतिशत करना चाहते हैं। इन लोगों का कहना था कि स्थिति यह है कि सीडीसी चार्ज अभी देकर प्रतिनियुक्ति पर आये अनेक कर्मचारियों को दो-दो दश्कों से उंचे पदों पर बिठाया गया है जबकि नियमित कर्मचारियों को पदोन्नतियों से वंचित रखा जा रहा है। आज की बैठक में उपस्थित कर्मचारियों का कहना था कि एक ओर तो चंडीगढ़ प्रशासन ने विभिन्न विभागों में लम्बे समय से प्रतिनियुक्ति पर बैठे अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की अवधि में बार-बार विस्तार पर कड़ा रुख अपनाया वहीं निगम में इन आदेशों पर कहीं ध्यान नहीं दिया गया।

इस संबंध में प्रशासन ने कुछ माह पूर्व ही सभी विभागाध्यक्षों को पत्र लिख कर निर्देश दिये थे कि अगर किसी की प्रतिनियुक्ति की अवधि में विस्तार करना है तो उसका प्रपो•ाल अवधि समाप्त होने से तीन माह पहले भेजा जायेगा।

इन लोगों का कहना था कि चंडीगढ़ प्रशासन में, प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग में, नगर निगम में, सम्पदा विभाग में एक-एक दशक से भी अधिक समय से प्रतिनियुक्ति पर आये अधिकारी व कर्मचारी विराजमान हैं जिसके चलते प्रशासन व अन्य विभागों के नियमित कर्मचारियों, विशेषकर तकनीकी अधिकारियों की पदोन्नतियां नहीं हो पा रही हैं। बताया जाता है कि इनके संबंध में एक ठोस नीति बनाने के लिये अनेक कर्मचारी संगठन प्रशासन से वर्षों से अनुरोध करते रहे हैं। चंडीगढ़ नगर निगम कर्मचारी संगठन के नेता राजिन्दर सिंह व प्रवीण कुमार ने बताया कि अंतरराज्यीय प्रतिनियुक्ति के नियमानुसार पदोन्नति के लिये प्रतिनियुक्ति पर आने वालों को अपने मूल राज्य में वापस जाना पड़ता है। चंडीगढ़ के अनेक विभागों व नगर निगम में यह होता रहा है कि प्रतिनियुक्ति पर आने वालों को पदोन्नतियां भी यहीं दे दी जाती हैं(रंजू ऐरी डडवाल,दैनिक ट्रिब्यून,चंडीगढ़,11.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।