मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

05 फ़रवरी 2011

दिल्ली में नर्सरी दाखिलाःअधिकतर स्कूलों में भर चुकी हैं सीटें

राजधानी के ज्यादातर स्कूलों में पहली सूची से ही दाखिले पूरे हो चुके हैं। रही-सही कसर शनिवार को पूरी हो जाएगी, क्योंकि पहली सूची से शनिवार को दाखिले का अंतिम दिन है।
पहली जनवरी को नर्सरी दाखिले के लिए पहली सूची जारी की गई थी। स्कूलों के आंकड़ों पर गौर करें तो लगभग सभी स्कूलों में सीटें भर चुकी हैं। डीपीएस की प्रवक्ता पूनम ने कहा कि डीपीएस के सभी स्कूलों में दो दिन में ही दाखिले पूरे हो गए। माउंट आबू पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति अरोड़ा ने कहा कि उनके यहां सामान्य श्रेणी की सभी सीटें दो दिन में ही भर गईं। डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत कुंज की प्रिंसिपल अंजू पुरी का कहना है कि उनके यहां भी दाखिले लगभग पूरे हो चुके हैं। उनके यहां अभिभावकों को फीस जमा कराने के लिए सात फरवरी तक का वक्त दिया गया है। लिहाजा उसी दिन तस्वीर साफ हो पाएगी।
नामचीन स्कूलों में दाखिले को लेकर मारामारी थी ही, इस कारण अधिकतर स्कूलों में सीटें भर चुकी हैं। कुछ स्कूलों ने दाखिले के अधिक समय दे रखा है, इसलिए उन स्कूलों की स्थिति साफ नहीं हो सकी है। इतना तय है कि 10 से 20 फीसदी स्कूलों में ही दूसरी सूची निकलने की संभावना है(दैनिक जागरण,दिल्ली,5.2.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।