मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

14 मार्च 2011

संपूर्णानंद संस्कृत विवि के 60 महाविद्यालयों की सम्बद्धता होगी खत्म

परीक्षा सम्पन्न कराने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए सम्पूर्णानन्द संस्कृत विवि ने उत्तर प्रदेश के बाहर के लगभग 60 महाविद्यालयों की सम्बद्धता समाप्त करने का निर्णय लिया है। विविद्यालय ने इन महाविद्यालयों को पत्र भेजकर उनसे अपने निकट के संस्कृत विवि से जुड़ने को कहेगा। यह निर्णय परीक्षा समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में एक और महत्वपूर्ण निर्णय किया गया कि 2010-11 की वाषिर्क परीक्षा में दागी महाविद्यालयों को परीक्षा केन्द्र नहीं बनाया जायेगा। कुलपति प्रो. बिन्दा प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की हुई बैठक में प्रदेश के बाहर स्थित सम्बद्ध महाविद्यालयों में परीक्षा केन्द्र बनाये जाने पर परीक्षा में आने वाली व्यवहारिक दिक्कतों पर चर्चा की गयी। बैठक में निर्णय लिया कि प्रदेश के बाहर स्थित सम्बद्ध महाविद्यालयों की सम्बद्धता अगले सत्र से खत्म कर दी जायेगी। इस विषय में जल्द ही एक प्रस्ताव बनाकर उसे विवि की कार्यसमिति व विद्या परिषद में रखा जायेगा। उससे स्वीकृति मिलने के बाद इस प्रस्ताव से सम्बद्ध महाविद्यालयों को पत्र भेजकर अवगत कराने के साथ उनसे कहा जाएगा कि वे पास के किसी संस्कृत विवि से अपने को जोड़ लें(राष्ट्रीय सहारा,वाराणसी,14.3.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।