मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

26 जुलाई 2011

आरटीईटी : एक सवाल के लिए मिलेंगे 36 सेकंड

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 31 जुलाई को आयोजित की जाने वाली राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (आरटीईटी) में एक सवाल को हल करने के लिए केवल 36 सेकंड का समय मिलेगा। राज्य के 6 लाख परीक्षार्थियों को अभी से यह चिंता सताने लगी है कि अगर वे जल्दबाजी करते हैं तो पेपर बिगड़ने की संभावना रहेगी और स्पीड कम रही तो सवाल छूट जाएंगे, जबकि आरपीएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं में पर्याप्त समय दिया जाता है।


परीक्षार्थी बोर्ड के अधिकारियों से मिलकर परीक्षा का समय बढ़ाने की मांग भी कर चुके हैं, लेकिन बोर्ड ने एनसीटीई की गाइडलाइन का हवाला देते हुए उनकी मांग मानने से साफ इनकार कर दिया। परीक्षार्थी शंकर लाल जाट का कहना है कि आरटीईटी में भी कम से कम दो घंटे का समय दिया जाना चाहिए था।
आरटीईटी में राज्य में सबसे अधिक परीक्षा केंद्र व अभ्यर्थियों की संख्या जयपुर में है। बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर में 249 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1 लाख 580 परीक्षार्थी बैठेंगे।

परीक्षा का समय व सवालों की संख्या एनसीटीई की गाइडलाइन के अनुसार ही रखी गई है। हम अपनी तरफ से इसमें कुछ बदलाव नहीं कर सकते। 
-एमआर शर्मा, समन्वयक, आरटीईटी(दैनिक भास्कर,जयपुर,26.7.11)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।