मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

26 जुलाई 2011

उत्तराखंडःबी-टेक व एलएलबी कोर्स कीजिए एक साथ

अब प्रदेश के युवा बीटेक के साथ एलएलबी भी कर सकेंगे, वह भी एक कोर्स के रूप में । उत्तराखंड पेट्रोलियम एनर्जी स्टडीज यूनिवर्सिटी ने बीटेक और एलएलबी का अपने किस्म का कोर्स शुरू किया है। विवि के लॉ स्कूल के कॉलेज ऑफ लीगल स्टडीज ने तीन साल के बीटेक एनर्जी टेक्नोलॉजी के साथ तीन साल के बौद्धिक संपदा अधिकार में विशेषज्ञता के साथ एलएलबी पाठय़क्रम शुरू किया है। इस कोर्स को शुरू करने का उद्देश्य विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में सामने आ रहे तकनीकी व वैधानिक मुद्दों के विशेषज्ञ तैयार करना है। बता दें कि कंपनियों को इन मुद्दों पर भारी समय और पूंजी का निवेश करना होता है। इस पाठय़क्रम में पहले चार सेमेस्टर में विद्यार्थी केवल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करेंगे और पांचवे सेमेस्टर से उन्हें कानून पढ़ाया जाएगा। नवें, दसवें, ग्यारहवें और 12वें सेमेटेस्टर केवल कानून पढ़ाया जाएगा। इसके अलावा विवि ने बीटेक कंपूटर साइंस व साइबर लॉ के साथ एलएलबी पाठय़क्रम भी शुरू किया है। इसी के साथ पांच साल का एकीकृत बीए एलएलबी (आॉनर्स) व बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) भी करा रहा है(राष्ट्रीय सहारा,देहरादून,26.7.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।